Attitude

Attitude — Content, structure, function, its influence, and relation with thought and behavior.

2025

Section B · Q18 · UPPSC 2025 · UPGS4 · 12 marks · Solution

2024

2023

2022

2021

Section B · Q20 · UPPSC 2021 · UPGS4 · 12 marks · Solution

रजीव एक प्रवासी श्रमिक था। एक दिन जब वह साइकिल से रोड पर जा रहा था, तो एक कार ने उसकी साइकिल को धक्का मार दिया। रजीव ने कार चालक को कार से बाहर खींचकर निकाला और गालियाँ देने लगा। कार चालक ने एक छुरा निकाला तथा छुरे से उस पर तीन-चार बार वार कर वहाँ से भाग गया। तमाशबीनों ने रजीव को अस्पताल पहुँचाने में देर की और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मृत्यु हो गई। यदि रजीव के स्थान पर आप होते तो कार चालक की इस गैर-जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति आप क्या करते? इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं तथा दुर्घटना पीड़ितों के प्रति लोग बहुधा उदासीन या निष्क्रिय अभिवृत्ति का प्रदर्शन करते हैं। इसके कारणों की विवेचना कीजिए तथा इसके निवारण हेतु उपाय सुझाइए।

2020

2019

2018

Section B · Q15 · UPPSC 2018 · UPGS4 · 12 marks · Solution

निशांत सामाजिक रूप से संवेदनशील, समाजवादी विचार के बुद्धिजीवी एवं प्रोफेसर हैं। वे अपने लेखों, भाषणों और मीडिया के माध्यम से मजदूरों, अल्पसंख्यकों, दलितों, महिलाओं एवं जनजातियों के स्वर को मुखरित करते हैं। एक पार्टी उन्हें अपने थिंक टैंक में रखे हुए है। इसी क्रम में वे आह्वान करते हैं कि सम्भ्रांत जनों, प्रबुद्धों, राजनेताओं एवं अधिकारियों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाना चाहिए। प्रवेश के मौसम में अभिजात्य स्कूलों के मानदंडों पर बहस होती है और उसकी शिक्षा के हित में आलोचना भी होती है, जिसमें निशांत भी सम्मिलित रहते हैं; किंतु पता चलता है कि वे स्वयं अपने बच्चे को एक अभिजात्य स्कूल में प्रवेश दिलाने हेतु प्रयत्नरत हैं। अतः उनके इस कृत्य की आलोचना होती है। कहा जाता है कि वे करते कुछ हैं और कहते कुछ हैं।अतः प्रश्न है:(1)क्या निशांत को भी अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिला देना चाहिए?(2)क्या निशांत को बौद्धिक विमर्श त्याग देना चाहिए?(3)क्या उन्हें अपने पार्टी के लोगों को अपने समर्थन में खड़ा करना चाहिए?(4)या अपने बच्चे का प्रवेश अभिजात्य स्कूल में करा देना चाहिए? विवेचना कीजिए।