UPPSC PCS Mains · year-wise PYQ

UPPSC Mains 2025 GS IV PYQ · Hindi

Official questions in exam order — Section A (8 marks, 125 words) and Section B (12 marks, 200 words). Each answer will sit on one canonical WRAP URL.

UPPSC Mains 2025 previous year questions →

Official paper soon

Section B · Q12 · UPPSC 2025 · UPGS4 · 12 marks · Solution

Section B · Q13 · UPPSC 2025 · UPGS4 · 12 marks · Solution

Section B · Q14 · UPPSC 2025 · UPGS4 · 12 marks · Solution

Section B · Q15 · UPPSC 2025 · UPGS4 · 12 marks · Solution

Section B · Q18 · UPPSC 2025 · UPGS4 · 12 marks · Solution

Section B · Q20 · UPPSC 2025 · UPGS4 · 12 marks · Solution

आप एक जिले में उत्तरदायी पद पर हैं। एक दिन प्रातः आपके 11 वर्षीय पुत्र के स्कूल से फोन आता है कि आपको प्रधानाचार्य से मिलना है। आप स्कूल पहुँचते हैं और अपने पुत्र को प्रधानाचार्य के कार्यालय में पाते हैं। प्रधानाचार्य बताते हैं कि आपका पुत्र कक्षा चलने के समय मैदान में बिना उद्देश्य घूमता पाया गया। कक्षा अध्यापक आगे बताते हैं कि आपका पुत्र हाल में एकांतप्रिय हो गया है, कक्षा में प्रश्नों का उत्तर नहीं देता और हाल ही में आयोजित फुटबॉल चयन में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। आप उसे घर लाते हैं और शाम को पत्नी के साथ उसके बदले व्यवहार के कारण जानने का प्रयास करते हैं। बार-बार समझाने पर आपका पुत्र बताता है कि कुछ बच्चे कक्षा और विद्यार्थियों के व्हाट्सऐप समूह में उसका मज़ाक उड़ाते हैं और उसे ठिगना, मूर्ख तथा मेंढक कहते हैं। वह कुछ मुख्य दोषी बच्चों के नाम बताता है, लेकिन आपसे मामले को वहीं छोड़ देने का अनुरोध करता है। कुछ दिनों बाद, एक खेल आयोजन में आप और आपकी पत्नी अपने पुत्र को देखने गए होते हैं। आपके एक सहकर्मी का पुत्र आपको एक वीडियो दिखाता है जिसमें विद्यार्थियों ने आपके पुत्र का उपहासात्मक चित्रण किया है और वह उन दोषी विद्यार्थियों की ओर भी संकेत करता है जो दर्शक दीर्घा में बैठे हैं। आप जानबूझकर अपने पुत्र के साथ उनके पास से गुजरते हैं और घर चले जाते हैं। अगले दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल मिलता है जिसमें आप, आपके पुत्र और आपकी पत्नी के विरुद्ध अपमानजनक बातें कही गई हैं और दावा किया गया है कि खेल मैदान में आपने बच्चों पर शारीरिक अत्याचार किया था। मित्र और सहकर्मी तथ्य जानने के लिए फोन करने लगते हैं। आपका एक कनिष्ठ आपको पृष्ठभूमि समझाते हुए प्रतिवाद वीडियो बनाने की सलाह देता है। आप खेल आयोजन के दौरान बनाए गए अपने वीडियो को पोस्ट करते हैं, जिसमें आपके पुत्र की परेशानी के लिए संभावित दोषी विद्यार्थियों की पहचान होती है; साथ ही आप मैदान की वास्तविक घटना बताते हुए सोशल मीडिया के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों को सामने लाने का प्रयास करते हैं। (a) उपर्युक्त केस स्टडी में सोशल मीडिया के उपयोग से जुड़े नैतिक मुद्दों की चर्चा कीजिए। (b) अपने परिवार के विरुद्ध फैलाए गए फर्जी प्रचार का तथ्यात्मक प्रतिवाद करने के लिए सोशल मीडिया के उपयोग के लाभ और हानियों की चर्चा कीजिए।