Section B · Q20 · UPPSC 2025 · UPGS4 · 12 marks · Solution आप एक जिले में उत्तरदायी पद पर हैं। एक दिन प्रातः आपके 11 वर्षीय पुत्र के स्कूल से फोन आता है कि आपको प्रधानाचार्य से मिलना है। आप स्कूल पहुँचते हैं और अपने पुत्र को प्रधानाचार्य के कार्यालय में पाते हैं। प्रधानाचार्य बताते हैं कि आपका पुत्र कक्षा चलने के समय मैदान में बिना उद्देश्य घूमता पाया गया। कक्षा अध्यापक आगे बताते हैं कि आपका पुत्र हाल में एकांतप्रिय हो गया है, कक्षा में प्रश्नों का उत्तर नहीं देता और हाल ही में आयोजित फुटबॉल चयन में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। आप उसे घर लाते हैं और शाम को पत्नी के साथ उसके बदले व्यवहार के कारण जानने का प्रयास करते हैं। बार-बार समझाने पर आपका पुत्र बताता है कि कुछ बच्चे कक्षा और विद्यार्थियों के व्हाट्सऐप समूह में उसका मज़ाक उड़ाते हैं और उसे ठिगना, मूर्ख तथा मेंढक कहते हैं। वह कुछ मुख्य दोषी बच्चों के नाम बताता है, लेकिन आपसे मामले को वहीं छोड़ देने का अनुरोध करता है। कुछ दिनों बाद, एक खेल आयोजन में आप और आपकी पत्नी अपने पुत्र को देखने गए होते हैं। आपके एक सहकर्मी का पुत्र आपको एक वीडियो दिखाता है जिसमें विद्यार्थियों ने आपके पुत्र का उपहासात्मक चित्रण किया है और वह उन दोषी विद्यार्थियों की ओर भी संकेत करता है जो दर्शक दीर्घा में बैठे हैं। आप जानबूझकर अपने पुत्र के साथ उनके पास से गुजरते हैं और घर चले जाते हैं। अगले दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल मिलता है जिसमें आप, आपके पुत्र और आपकी पत्नी के विरुद्ध अपमानजनक बातें कही गई हैं और दावा किया गया है कि खेल मैदान में आपने बच्चों पर शारीरिक अत्याचार किया था। मित्र और सहकर्मी तथ्य जानने के लिए फोन करने लगते हैं। आपका एक कनिष्ठ आपको पृष्ठभूमि समझाते हुए प्रतिवाद वीडियो बनाने की सलाह देता है। आप खेल आयोजन के दौरान बनाए गए अपने वीडियो को पोस्ट करते हैं, जिसमें आपके पुत्र की परेशानी के लिए संभावित दोषी विद्यार्थियों की पहचान होती है; साथ ही आप मैदान की वास्तविक घटना बताते हुए सोशल मीडिया के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों को सामने लाने का प्रयास करते हैं। (a) उपर्युक्त केस स्टडी में सोशल मीडिया के उपयोग से जुड़े नैतिक मुद्दों की चर्चा कीजिए। (b) अपने परिवार के विरुद्ध फैलाए गए फर्जी प्रचार का तथ्यात्मक प्रतिवाद करने के लिए सोशल मीडिया के उपयोग के लाभ और हानियों की चर्चा कीजिए। View answer →
Section B · Q15 · UPPSC 2024 · UPGS4 · 12 marks · Solution आप एक नगर आयुक्त हैं। आपके शहर में एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय है, जिसमें छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है। इस महाविद्यालय के शौचालय/वॉशरूम की स्थिति अत्यंत खराब और दयनीय है, जिसके कारण छात्राओं को प्रतिदिन अनेक मानसिक, शारीरिक और स्वच्छता-संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महाविद्यालय प्रशासन इन मूलभूत सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नगर आयुक्त के रूप में छात्राओं की इस मूलभूत सुविधा में सुधार तथा महाविद्यालय प्रशासन की उदासीनता से निपटने के लिए आप क्या कदम उठाएँगे? View answer →
Section A · Q5 · UPPSC 2020 · UPGS4 · 8 marks · Solution एक कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर रिश्वत ले रहा था। उसके अधिकारी ने उसे रंगे-हाथों पकड़ लिया। अधिकारी जानता है कि यदि कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया जाता है तो उसके वृद्ध माता-पिता बेसहारा हो जायेंगे। इसलिए अधिकारी ने उसे केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया। कल्पना कीजिए कि आप वही अधिकारी हैं। इन परिस्थितियों में आप क्या करेंगे? विस्तार से चर्चा कीजिए। View answer →
Section B · Q15 · UPPSC 2020 · UPGS4 · 12 marks · Solution आप पेंशन विभाग में अन्वेषण अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी श्री अशोक कुमार अपनी मासिक पेंशन का लगभग 30% भाग प्रतिमाह श्री प्रेम चोपड़ा को देते हैं, जिनकी पत्नी आपके पेंशन कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी हैं। आपको संदेह है कि यह भुगतान अवैध संतुष्टि के रूप में किया जा रहा है। श्री कुमार इसे कृतज्ञता बताते हैं क्योंकि प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उनकी देखभाल करते हैं। नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिए, उपलब्ध विकल्प बताइये तथा कारण सहित अपना चयन स्पष्ट कीजिए। View answer →
Section B · Q20 · UPPSC 2020 · UPGS4 · 12 marks · Solution आप एक लोक सेवक हैं, जो ऐसे प्रदेश में तैनात हैं जहाँ अभी-अभी चुनाव सम्पन्न हुए हैं। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के चुनाव घोषणा-पत्र में शराब-बन्दी प्रमुख वादा था। इस वादे को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शराब की खरीद एवं विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया। क्या सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप देना चाहिये, जिसे बहुतों द्वारा व्यक्तिगत पसंद/स्वतन्त्रता का मामला माना जाता है? तर्कसंगत रूप से टिप्पणी कीजिए। View answer →
Section A · Q10 · UPPSC 2019 · UPGS4 · 8 marks · Solution आप ईमानदार तथा उत्तरदायी सिविल सेवक हैं। आप प्रायः निम्नलिखित को प्रेक्षित करते हैं:(अ) एक सामान्य धारणा है कि नैतिक आचरण का पालन करने से स्वयं को भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है और परिवार के लिये भी समस्या पैदा हो सकती है, जबकि अनुचित आचरण जीविका लक्ष्यों तक पहुँचने में सहायक हो सकता है।(ब) जब अनुचित साधनों को अपनाने वालों की संख्या बड़ी होती है, तो नैतिक साधन अपनाने वाले अल्पसंख्यक लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता।उपर्युक्त कथनों का गुण-दोष सहित परीक्षण कीजिए। View answer →
Section B · Q15 · UPPSC 2019 · UPGS4 · 12 marks · Solution आप एक पी.सी.एस. अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे हैं तथा विभिन्न चरणों को पार कर अन्तिम साक्षात्कार हेतु जा रहे हैं। साक्षात्कार हेतु जाते समय रास्ते में आपने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पोती के साथ कहीं जा रहा है। अचानक उसे आपके सामने दिल का दौरा पड़ता है और बुजुर्ग की पोती आपको सहायता हेतु पुकार करती है। ऐसी दशा में आप क्या करेंगे? विस्तारपूर्वक करें। View answer →