UPPSC PCS Mains · year-wise PYQ

UPPSC Mains 2024 General Hindi PYQ · Hindi

Official questions in exam order — Section A (8 marks, 125 words) and Section B (12 marks, 200 words). Each answer will sit on one canonical WRAP URL.

UPPSC Mains 2024 previous year questions →

Q1 · UPPSC 2024 · UPHIN · 30 marks · Solution

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए।सही प्रकार का समाजीकरण होने पर समाज के सदस्य सामाजिक नियमों के अनुरूप व्यवहार करते हैं। यदि गलत समाजीकरण हो जाता है तो विपथगामी व्यवहार में वृद्धि होती है। इसलिए समाजीकरण के दायित्व से संबंधित जो व्यक्ति होते हैं उन पर सामाजिक नियंत्रण का बहुत बड़ा दायित्व होता है। बॉटोमोर के अनुसार शिक्षा बच्चे के प्रारम्भिक समाजीकरण का सबसे दृढ़ आधार है। शैक्षिक व्यवस्था नैतिक विचारों को स्पष्ट करके और व्यक्ति का बौद्धिक विकास करके सामाजिक नियमन में योगदान देती है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को विभिन्न इकाइयों से परिचित करवाना है। शिक्षा केवल सैद्धान्तिक महत्त्व ही नहीं, अपितु उसकी व्यावहारिक उपयोगिता भी है। सामाजिक नियंत्रण के अन्य साधन जहाँ व्यक्ति को सामाजिक नियमों को मानने के लिए बाध्य करते हैं, वहीं शिक्षा उसे आत्म-विश्लेषण द्वारा सामाजिक नियमों का पालन करने की प्रेरणा देती है। शिक्षा व्यक्ति को आत्म-नियंत्रण सिखाती है और व्यक्ति के स्तर पर नियंत्रण से सामाजिक नियंत्रण स्वतः बना रहता है।(a) उपरिलिखित गद्यांश का आशय अपने शब्दों में लिखिए। (5 marks)(b) समाजीकरण के लिए सामाजिक नियंत्रण के अन्य साधनों से शिक्षा क्यों भिन्न है? (5 marks)(c) गद्यांश की रेखांकित पंक्तियों की व्याख्या कीजिए। (20 marks)

Q2 · UPPSC 2024 · UPHIN · 30 marks · Solution

उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।सहयोग से ही जीवन है, स्पर्धा तो अन्ततः विनाश और मृत्यु की ओर ले जाती है। हम अपने साथ अन्य को भी ले, यदि वह पिछड़ जाता है तो उसकी मदद करें। यदि हम सभी परस्पर यह भाव अपनाते हैं तो हम एक-दूसरे के संकट में साथी बनकर एक दूसरे को बचाएंगे और विकास के मार्ग पर एक-दूसरे को प्रोत्साहित करेंगे। सहयोग की इस प्रक्रिया में ही जीवन सुरक्षित है। यदि हम अपना ही स्वार्थ सामने रखकर अन्य की टाँग खींचते हुए स्वयं को ही आगे बढ़ाएँगे तो यह स्पर्धा होगी और यह स्पर्धा एक-दूसरे को खिलाफ करते हुए आपस में लड़ने-भिड़ने और अन्ततः एक-दूसरे का विनाश करने का कारण बनेगी। प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध अपने-अपने साम्राज्य, उपनिवेश तथा व्यापार को बढ़ाने के संघर्ष का परिणाम थे जिसमें व्यापक नरसंहार हुआ। वस्तुतः स्पर्धा मानव संस्कृति के लिए विनाश का मार्ग है। व्यक्तियों एवं राष्ट्रों के बीच आपसी सहयोग से ही मानव संस्कृति सुरक्षित है।(a) गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए। (5 marks)(b) स्पर्धा और सहयोग में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (5 marks)(c) गद्यांश का संक्षेपण (लगभग एक-तिहाई शब्दों में) कीजिए। (20 marks)

Q3 · UPPSC 2024 · UPHIN · 20 marks · Solution

Q6 · UPPSC 2024 · UPHIN · 10 marks · Solution

Q7 · UPPSC 2024 · UPHIN · 10 marks · Solution

Q8 · UPPSC 2024 · UPHIN · 30 marks · Solution